आओ बच्चो मत बोलो भाषा यह अपमान की
इन नेताओं से ना सीखो राजनीति गंदी जुबान की
साथ रहेंगे हम…साथ रहेंगे हम ..
आपके नाम पर अपराधी आंदोलन मे आते है
घुसपेठियां दंगाई अराजकता साथ लाते है
अपने पोलिस सैनिकों पर ये पत्थर चलाते है
सोशल मीडिया फेक हँडल भाषा पाकिस्तान की ..
इन नेताओं से ना सीखो राजनीति गंदी जुबान की
साथ रहेंगे हम …साथ रहेंगे हम..
युवा उम्र में वीर शिवाजी ने स्वराज्य नारा लगाया था
स्वामी विवेकानंद ने भी दुनिया को ललकारा था
बलिदान देकर भगतसिंग ने युवाओं को पुकारा था
पिता का वचन रक्षा मातृभू की परंपरा यह हिंदुस्थान की
इन नेताओं से ना सीखो राजनीति गंदी जुबान की
साथ रहेंगे हम साथ रहेंगे हम….
जहांबाज युवक आज ऑपरेशन सिंदूर चलाते है
अंतरिक्ष सीमापार जाकर तिरंगा अपना लहराते है
कलाक्षेत्र खेलकुद में बुद्धि साहस परिचय दिलाते है
बात भविष्य की रखो सोच उज्ज्वल निर्माण की
इन नेताओं से ना सीखो राजनीति गंदी जुबान की
आता रहेंगे हम साथ रहेंगे हम….
यावर आपले मत नोंदवा